दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंंगा, नहीं मांगूंगा माफी

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ‘ मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।’

बता दें कि बीते दिनों मंत्री का बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे लगा दलेर मेहंदी नशे में हैं। वो नशा किस चीज का है, ये मैं नहीं जानता। इतने बड़े कलाकार का मेडिकल नहीं करा सकता। बाद में मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी। यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बता देते या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था।
कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये लिए और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था कराई गई। मेरा मकसद संगीत को बदनाम करना नहीं था लेकिन जब 45 मिनट तक परफॉर्मेंस नहीं कर पाए तो जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उन्हें टोका। जबकि मेरी ऐसी भावना नहीं थी। कलाकार का सम्मान होना चाहिए लेकिन कलाकार को अपने सम्मान के प्रति ध्यान देना चाहिए।

ये था मामला

बीते 18 अक्तूबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए। आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

 

विरोध में उतरा था बॉलीवुड तो सीएम भी कर चुके बात

मंत्री के बयान को लेकर जब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य  लोगों ने विरोध किया तो मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दलेर मेहंदी से भी बात की थी।

  • Related Posts

    पीएनबी घोटाला: मास्टरमाइंड दीपांशी साथी संग गिरफ्तार, बताया कैसे निकालती थी ग्राहकों के एफडी के जमा रुपये

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर-पाई शाखा में खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने बैंक…

    खटीमा: सीएम धामी ने नगला तराई की रामलीला में की शिरकत, भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के जीवन चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने…