ग्रामीण क्षेत्रों में फल-फूल रहा अवैध नशे का कारोबार, युवाओं ने खोला मोर्चा।

ग्रामीण क्षेत्रों में फल-फूल रहा अवैध नशे का कारोबार, युवाओं ने खोला मोर्चा।

संवाददाता- सुनील कुमार

लालकुंआ नगर एंव इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और अवैध नशे के फल फूल रहे गोरखधंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज स्थानीय छात्र नेताओ एंव युवा काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुचकर रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें वक्ताओं ने कहा कि नशे के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है आए दिन चोरी, मारपीट की घटनाएं बढ़ने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी ,बिक्री व अन्य अवैध नशे पर पूरी तरह से अकुंश लगाने की मांग की।<strong>ग्रामीण क्षेत्रों में फल-फूल रहा अवैध नशे का कारोबार, युवाओं ने खोला मोर्चा।</strong> इसके के अलावा ही कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को भी एक ज्ञापन सौपते हुए अवैध नशे के कारोबार पर अकुंश लगाने की मांग की है।<strong>ग्रामीण क्षेत्रों में फल-फूल रहा अवैध नशे का कारोबार, युवाओं ने खोला मोर्चा।</strong>
बताते चले कि हल्दूचौड एलबीएस के छात्र संघ विजय सिंह सावंत के नेत्तृव में तहसील कार्यालय पहुंचे दर्जनों युवा काग्रेंस नेताओं एंव कालेज की छात्र छात्राओं ने लालकुआं नगर सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नशे के अवैध धंधे पर चिंता व्यक्त की।

और पढ़े  उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…