उत्तराखंड: स्कूलों में छुट्टियां- इस साल स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, ईगास बग्वाल और हरेला पर भी रहेगा अवकाश

Spread the love

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। नए साल 2025 में ईगास बग्वाल और हरेला पर भी छुट्टी रहेगी। वहीं, 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में सर्दियों की 37 दिन छुट्टी रहेगी। जबकि इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

शिक्षा निदेशक आरके उनियाल की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक 5000 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में एक से 13 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी। जबकि 5000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय सर्दी में 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

इन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी 20 से 30 जून 2025 तक रहेगी। वहीं, कम ऊंचाई के क्षेत्र वाले विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक तीन दिन विवेकाधीन अवकाश दे सकेंगे।

यह दिया निर्देश
शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने जारी निर्देश में कहा, प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को देंगे। विवेकाधीन अवकाश को दीर्घावकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू / हल्दूचौड़- ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी भूपाल राम गिरफ्तार
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love