देहरादून- अजय भटेजा हत्याकांड: 25 हजार की इनामी आरोपी जोया गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा

Spread the love

दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राजपुर थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व हुए चर्चित हत्याकांड का बड़ा खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के सौतेले भाई ने ही प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस पहले ही इस मामले में उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में राजन ने खुलासा किया था कि उसने अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की हत्या की थी।

 

पुलिस के मुताबिक, 26 मई 2025 को जाखन स्थित कृष्णा विहार में अजय भटेजा की हत्या हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 23 मई 2026 को फरार चल रही अभियुक्ता हुमेरा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय भटेजा और उसके भाई अमित भटेजा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। अमित ने कथित तौर पर राजन को हत्या की सुपारी दी थी और बदले में जाखन स्थित प्रॉपर्टी में हिस्सा देने का वादा किया था।

योजना के तहत आरोपी देहरादून पहुंचे और अजय के घर पर रुके। पहले उसे शराब पिलाकर संपत्ति के कागजात लेने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर राजन ने तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हुमेरा भी घटना के दौरान मौजूद थी और उसने साक्ष्य मिटाने में मदद की। दोनों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

और पढ़े  चमोली- आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी

घटना के बाद कमरे की सफाई कर सबूत मिटाए गए और सीसीटीवी डीवीआर व दस्तावेज भी साथ ले जाए गए। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और पूरे षड्यंत्र की गहराई से जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love