उत्तरकाशी- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए यमुनोत्री मंदिर के दर्शन, की पूजा-अर्चना

Spread the love

नपद भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके दौरे से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

रविवार सुबह वे खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने, जनता के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

 

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और सेवा का समन्वय ही देश की संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी: 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून, CM धामी ने किया शुभारंभ
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love