Karnataka CM- डीके शिवकुमार 3 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, नई सरकार गठन को लेकर आज अहम बैठक

सरकार गठन को लेकर राहुल गांधी का निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई सरकार के गठन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों को अधिक प्रतिनिधित्व मिले। इसके अलावा, आगामी 2028 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

क्या है कांग्रेस की रणनीति?

कांग्रेस नेतृत्व नए मंत्रिमंडल में विभिन्न जातीय और सामाजिक समूहों के बीच संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। साथ ही पार्टी के भीतर मौजूद विभिन्न गुटों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया को नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले कई महीनों से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने अंततः शिवकुमार के पक्ष में फैसला लिया और सिद्धारमैया से इस्तीफा देने को कहा।

 

शिवकुमार को साथ दो उपमुख्यमंत्री भी ले सकते हैं शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगीपूर्ण रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुरुवार को इस्तीफा देने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर अटकलें तेज थीं। जानकारी के अनुसार, धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जाने जाने वाले डीके शिवकुमार ने अपने ज्योतिषी बेल्लूर द्वारकानाथ से सलाह लेने के बाद 3 जून की तारीख तय की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि शिवकुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इनमें एक दलित समुदाय और दूसरा अल्पसंख्यक समुदाय से हो सकता है।

और पढ़े  महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक बारिश का कहर: मुंबई एयरपोर्ट के पास जलभराव, चीन सीमा का पुल बहा, बिगड़ेंगे हालात?

डीके शिवकुमार 3 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, नई सरकार गठन को लेकर आज अहम बैठक

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा करेगा।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल

    आज से आइची नागोया एशियन गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। भारत इस साल हांगझोउ में 2023 में एशियन गेम्स के मेडल्स रिकॉर्ड को तोड़ने उतरा है। तब भारत…

    क्या AI की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा

    एआई के खतरे को लेकर कई विशेषज्ञ चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों कुछ ऐसा घटित हुआ है, जिसके बाद एआई के लेकर जताई जा रही चिंता सच साबित होती…