उत्तराखंड का मौसम:- राज्य में भारी बारिश लगातार..चिंताजनक हालात, हाईअलर्ट पर यूपीसीएल, डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

Spread the love

 

गातार भारी बारिश के बीच यूपीसीएल हाई अलर्ट पर है। सभी जगहों पर डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। आम आदमी से भी इस दौरान बिली के खंभों, लाइनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जटिल कार्य है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहते हुए गश्त एवं निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल यूपीसीएल मुख्यालय एवं संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है।

सभी लाइन स्टाफ एवं फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति बहाल करते समय वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

 

टोल फ्री नंबर 1912 
एमडी ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। विद्युत दुर्घटना या अवरोध की सूचना तुरंत यूपीसीएल टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी बिजली घर पर दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें।

और पढ़े  अयोध्या- शिक्षकों का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

यूपीसीएल ने राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। यूपीसीएल के सभी नियंत्रण कक्ष एवं उपसंस्थानों को भी सतर्क रहने और उपभोक्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love