अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

 

कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल का स्वागत किया गया।

डॉ. आशीष ने बताया कि कानपुर की टीम आईएमए अयोध्या और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ मिलकर एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर का आयोजन करेगी। यह शिविर कांशीराम कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित होगा। इसमें क्षेत्रीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि होंगे।

 

सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बताया कि इस पहल से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी। स्वागत करने वालों में पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, डॉ. एके राय, डॉ. अफरोज खान, डॉ. आरके बनौधा, डॉ. ओमकार गंगवार, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सारा जुबेर और डॉ. विकास अग्रवाल आदि शामिल रहे।

और पढ़े  अयोध्या- BJP के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…