रामनगर- गर्जिया मंदिर बारिश के चलते बंद,टीले के प्रवेश द्वार तक पहुंचा पानी..

Spread the love

 

गातार हो रही बारिश के चलते गर्जिया मंदिर के पुजारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं कोसी के बढ़ते जलस्तर के चलते गर्जिया मंदिर परिसर में स्थित बची 10 दुकानें भी पानी के बहाव में बह गईं। प्रशासन ने लोगों को कोसी नदी के आसपास नहीं जाने को कहा है।

रविवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर आ गई है। गर्जिया मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि सुबह 10 बजे मंदिर की सीढि़यों तक पानी पहुंचने पर मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया है। कहा कि मंगलवार को भी पानी का जल स्तर कम नहीं हुआ तो मंदिर आगे भी बंद रहेगा। उधर पानी के उफान पर आते ही गर्जिया मंदिर परिसर में लगी बची हुई 10 दुकानें भी पानी के बहाव में बह गईं। इससे पूर्व विगत माह बढ़े पानी के बहाव से परिसर में लगी 70 दुकानें बह गई थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ही दुकानदारों को दुकानें खाली करा दी गई थीं। बताया कि जलस्तर बढ़ने पर करीब 10 दुकानें बह गई हैं।

 

मोबाइल स्विच ऑफ न रहे
डीएम का निर्देश है कि मार्ग पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना जरूरी है। उनके भोजन की व्यवस्था की जाए। यह ध्यान रखें कि कोई भी अधिकारी या आपदा से जुड़ा कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा। वहीं, देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गौला बैराज, रकसिया नाला और दमनाढूंगा क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने पर पुलि अलर्ट रही। सीओ नितिन लोहनी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

और पढ़े  मिसाल: 14 किलोमीटर पैदल चलकर 99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, दसवीं बार टेका मत्था

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love