उत्तराखंड का मौसम:- राज्य में भारी बारिश लगातार..चिंताजनक हालात, हाईअलर्ट पर यूपीसीएल, डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

 

लगातार भारी बारिश के बीच यूपीसीएल हाई अलर्ट पर है। सभी जगहों पर डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। आम आदमी से भी इस दौरान बिली के खंभों, लाइनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जटिल कार्य है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहते हुए गश्त एवं निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल यूपीसीएल मुख्यालय एवं संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है।

सभी लाइन स्टाफ एवं फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति बहाल करते समय वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

 

टोल फ्री नंबर 1912 
एमडी ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। विद्युत दुर्घटना या अवरोध की सूचना तुरंत यूपीसीएल टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी बिजली घर पर दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें।

और पढ़े  चमोली: आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान, ज्वाला माता मंदिर पहुंची डोली

 

यूपीसीएल ने राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। यूपीसीएल के सभी नियंत्रण कक्ष एवं उपसंस्थानों को भी सतर्क रहने और उपभोक्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…