हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

र्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा के ऊपर इस पुल को बनाया गया है। कुंभ में इसका लाभ यात्रियों के साथ इसका सिडकुल के लाखों फैक्ट्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

 

हरिद्वार में निर्माणाधीन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत इस मेजर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गंगा के ऊपर फोर लाइन आधुनिक पुल के लंबाई 2.50 किलोमीटर से ज्यादा है। बाईपास परियोजना के 15 किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 861 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ को देखते हुए एलिफेंट कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पुल हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग को नजीबाबाद-हरिद्वार राजमार्ग से जोड़ेगा।

अब महज 15 से 20 मिनट लगेंगे
हरिद्वार में कांवड़, महाकुंभ, अर्धकुंभ सहित बड़े स्नान पर्व पर यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ता था, लेकिन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत बन रहे बाईपास मार्ग पर दिल्ली, मुज्जफरनगर, मेरठ, हरियाणा, नोएडा वाले यात्री सीधा नजीबाबाद, हलद्वानी, नैनिताल काशीपुर जा सकेंगे । चारधाम यात्रा में जाम के कारण नजीबाबाद जाने में कई घंटे लगते थे लेकिन अब महज 15 से 20 मिनट में इस मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा इसके साथ ही बड़े मेलों में हरिद्वार में सिडकुल की फैक्ट्रियों के वाहन को इस मार्ग से भेजा जायेगा । इस लाभ यात्रियों के साथ हरिद्वार के सभी लोगों को मिलेगा।

हरिद्वार में गंगा के ऊपर उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेजर ब्रिज का कार्य चल रहा है। बहादराबाद से नजीबाबाद पर बाईपास मार्ग पर इस पुल को बनाया गया है। हरिद्वार में श्रद्धा और विकास दोनों का संगम इस पुल में देख जा सकता है। इसका लाभ कुंभ में सभी मिल पायेगा । -संजय खरे, रेजिडेंट इंजीनियर, हरिद्वार बाईपास परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

और पढ़े  उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…