हरिद्वार- शिव भक्त ने नोटों से बनाई अनोखी कांवड़, खींच रही हर किसी का ध्यान, मंदिर में करेगा दान

हरिद्वार में एक श्रद्धालु की अनोखी कांवड़ हर किसी का ध्यान खींचती नजर आई। तरुण नाम के श्रद्धालु ने भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए इस बार नोटों से कांवड़ तैयार की है।

तरुण ने बताया कि इस कांवड़ को बनाने में उनके पूरे परिवार ने करीब 24 घंटे तक लगातार मेहनत की। दिन-रात की मेहनत के बाद यह कांवड़ तैयार हुई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इन नोटों को किसी न किसी रूप में भगवान शिव को अर्पित करना था।

इसी सोच के साथ परिवार ने नोटों से कांवड़ बनाई और अब इसे मंदिर में दान करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालु की यह अनोखी कांवड़ हरिद्वार में लोगों का ध्यान खींच रही है।
और पढ़े  लक्सर-सुल्तानपुर में मिठाई की दुकानों पर छापा: कारोबारियों में हड़कंप, मिली कईं खामियां, दुकानदारों को नोटिस
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…