उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

Spread the love

राजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 

केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें बाधित हुईं, लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा और चार जिलों में स्कूल भी बंद आज बंद किए गए हैं। 

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकी गई, कई जगह भूस्खलन

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने और भारी वर्षा का अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया 16 करोड़ का नया पुल

देहरादून नंदा की चौकी के पास बना नया पुल पहली मानसून की बारिश भी नहीं झेल पाया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया था। बारिश के बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हाल ही में तैयार किए गए इस पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया। वहीं रेंजर्स ग्राउंड के पास भी जलभराव होने से वाहनों को निकलने में भारी मुशिकल हो रही है।

और पढ़े  देहरादून- 80वां स्वतंत्रता दिवस- शान से लहराया तिरंगा,CM धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

यमुनोत्री मार्ग पर दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद

यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसने, हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों के घायल होने, टिहरी में नौ ग्रामीण सड़कों के बंद होने और डोईवाला-भानियावाला क्षेत्र में बरसाती खालों के उफान से हाईवे व रिहायशी इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने और हालात सामान्य करने में जुटे हैं।देर रात से जारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वहीं, पाली गाड़ के पास हाईवे पर चट्टानी पत्थर गिरने से यमुनोत्री से लौट रहे दो कांवड़ यात्री घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य बाल-बाल बच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

दून में मलबा-जलभराव से सड़कें प्रभावित, सहस्रधारा में टूटा पुस्ता

उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून में मलबा आने, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि चमोली में 21 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं और बदरीनाथ हाईवे कंचन गंगा नाले के पास मलबा आने से बंद है। देहरादून जिले में बारिश के कारण सौड़ा सरोली और मालदेवता क्षेत्र में सड़कों पर मलबा आने से परेशानी बढ़ी है। सहस्रधारा में पुस्ता टूटने की सूचना है, जबकि पांच से छह स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

और पढ़े  चमोली टनल हादसा- 3 मजदूरों का नहीं लगा सुराग, टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

दो घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और सालवाला क्षेत्र में जलभराव हुआ है। कीमाड़ी मार्ग को खोल दिया गया है, जबकि सौड़ा सरोली गांव का ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी आशीष चौहान मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love