हरिद्वार-पीएम मोदी की मां की हरिद्वार में विसर्जित हुई अस्थियां,बड़े भाई पंकज मोदी लेकर आए अस्थियां।

हरिद्वार-पीएम मोदी की मां की हरिद्वार में विसर्जित हुई
अस्थियां,बड़े भाई पंकज मोदी लेकर आए अस्थियां।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माता हीराबेन की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार विसर्जित की गई। वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए। बिना प्रोटोकॉल के अस्थियां लाई गई। स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज हरिद्वार में पीएम मोदी के बड़े भाई माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे।

और पढ़े  बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…