हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए अपनी आपबीती भी सुनाई।

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के साथ जेल भी जाना पड़ा। वहीं, शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता और उसके माता-पिता को न्याय नहीं मिलना सरकार की विफलता है।

उन्होंने मामले में कथित तौर पर सामने आए प्रभावशाली व्यक्ति को सांविधानिक पद दिए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे पर लोगों में गहरा आक्रोश है और सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
और पढ़े  देहरादून में वारदात: जामुनवाला में गला रेतकर युवती की हत्या, चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में मिला शव
  • Related Posts

    रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला

    शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिनेशपुर निवासी एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके…

    हरिद्वार: BJP कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

    भाजपा विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीतने का…