Uttarakhand / टिहरी: मां के साथ उसका 6 साल का बच्चा भी गया जेल, ये है पूरा मामला।

थाना मुनिकीरेती में भूमि विवाद मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में पेश की। पुलिस ने चार्ज शीट में कई दस्तावेज पेश किए। जिसके बाद आरोपी महिला ने इसे साजिश करार देते हुए बरी की गुहार लगाई। 6 जनवरी को जिला जज योगेश कुमार गुप्ता ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट में पर्याप्त सबूत हैं।लिहाजा उसे जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करना होगा, लेकिन आरोपी महिला ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अब मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने बताया कि मामला मुनिकीरेती थाने का है।

जिसमें भूमि विवाद के तहत पुलिस ने 323, 354, 392, 506, एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपी ने इसे पुलिस की साजिश करार देते हुए धारा 227 में उसे बरी करने की अपील की। जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल न करने पर उसे जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका नाबालिग बच्चा भी जेल गया है। महिला के अनुसार उसका नाबालिग बच्चा घर में उसके अलावा किसी अन्य के साथ नहीं रह सकता है। इसलिए उसे भी अपने साथ जेल ले गई है।

और पढ़े  बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…

    अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन, डोला होगा रवाना

    मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं…