हल्द्वानी: Weather- मलबे ने रोकी राह..कुमाऊं की 152 सड़कें बंद, नहीं खुला हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे

 

2 दिन से लगातार हो रही बारिश से कुमाऊं भर में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ों पर मलबे ने राह रोकी तो मैदानी क्षेत्रों में उफान पर आए नदी-नाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करते दिखे। कुमाऊं की 152 सड़कों पर आवागमन थम गया है। बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने के कारण बैराज में चारपहिया वाहनों का संचालन दो दिन से ठप है। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही आवाजाही शुरू हो सकेगी।

नैनीताल में बारिश ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी में अब तक 2000 मिमी से अधिक बारिश हुई। इससे पहले 2017 में 3045 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हल्द्वानी में गौला नदी रौद्र रूप में दिखी। नदी के तेज बहाव के कारण गौला नदी पुल के नीचे चेकडैम अपनी जगह छोड़ चुके हैं।

बारिश का अलर्ट: चंपावत और नैनीताल में बंद रहेंगा स्कूल
प्रदेश के देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल आदि जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंपावत और नैनीताल में जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है।

पिथौरागढ़ की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात
पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को मौसम का पहला हिमपात हुआ। व्यास, दारमा और मल्ला जोहार की चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। ऐसे में जहां चार दिन पूर्व पिथौरागढ़ का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को पारा गिरकर 21 डिग्री रहा।

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…