हल्द्वानी: पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे 5 आरोपी गिरफ्तार,15 लाख की नकदी बरामद

हल्द्वानी: पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे 5 आरोपी गिरफ्तार,15 लाख की नकदी बरामद

हल्द्वानी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक,अभियुक्तों द्वारा लोगों को ग्राहक बनाकर धनराशि लेकर मैचों में लिमिट बनाकर फिक्सिंग के माध्यम से ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनो प्रकार की सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा था। इसके लिये सरगना मनोज द्वारा मंगलपडाव स्थित अपने घर को जुआघर के रूप में उपयोग में लिया जा रहा था।

आपराधिक इतिहासः–
सट्टा सरगना अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता पुत्र गंगा शरण गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी रामपुर रोड गली न० 9 हल्द्वानी जिला नैनीताल के विरूद्ध पूर्व में थाना बनभूलपुरा में 437/20, धारा-8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश की जेलों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, आदर्श गांव की विकास योजना दिवाली से पहले होगी तैयार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…