हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी टीम ने मारा बार के बेसमेंट में छापा, 27 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन के पास नैनीताल बार के बेसमेंट में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 276 बोतलें और 68 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब अवैध रूप से रखी मिली।

पुलिस ने कृष्णापुर निवासी पंकज जोशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

लोगों की सूचना पर पकड़ी अवैध शराब
काठगोदाम थाना क्षेत्र के बागजाला में पुलिस शनिवार देर शाम गश्त कर रही थी। तब कुछ लोगों ने सूचना दी कि एक लड़का शराब बेच रहा है। पुलिस ने पहुंचकर देखा तो रामलाल कॉलोनी निवासी मनीष आर्य के पास शराब की कुछ पेटिंया थीं। मौके से पुलिस ने 231 पव्वे देसी शराब और 66 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…