हल्द्वानी / लालकुआं:- कांशीराम जी के जन्मदिन के सहारे मिशन 2024 में लगी बसपा।

Spread the love

हल्द्वानी / लालकुआं:- कांशीराम जी के जन्मदिन के सहारे मिशन 2024 में लगी बसपा।

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन हल्द्वानी में बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धुमधाम से मनाया कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें पहुंचे वाक्ताओ ने कहा कि कांशीराम ने पार्टी को स्थापित करने के लिए अपना विशेष योगदान दिया साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके बताएं मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे।
बताते चलें कि हल्द्वानी भुटिया पड़ाव स्थित टैक्सी स्टैण्ड के समाने बसपा कार्यालय पर जननायक समाजिक समरसता के प्रतीक एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम 89 वा जन्मदिन धुमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गयाचरण दिनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस दौरान वाक्ताओ ने कहा कि इस दौर में जहां जनमानस जाति बिरादरी धर्म में बट रहा है ऐसे में मान्यवर कांशीराम की निति सार्थक सिद्ध होती है समाज में समरसता आज के दौर में नितांत आवश्यक है उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के दलित शोषित वंचित पीड़ित अल्पसंख्यक एवं बहुजन समाज को सर उठा कर जीना सीखाया साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के निधन के बाद बहुजन आंदोलन में पैदा हुए शुन्य को खत्म किया। उन्होंने सभी से उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव प्रदेश में पुरी मजबुती के साथ लड़ेंगी उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी उन्होंने कहा कि संगठन को प्रदेश में तेजी से मजबूत किया जा रहा है जिसको लेकर गांव चलो अभियान भी शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियां को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तथा जल्द ही पुराने नाराज कार्यकर्ताओं को भी मनाकर पार्टी में शामिल किया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल- देर रात से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित, होटलों में फंसे रहे पर्यटक

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *