हल्द्वानी: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

हल्द्वानी: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

वादी नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी धारचूला पिथौरागढ़ द्वारा आज दिनांक 15-03-2023 को कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 14 मार्च 2023 को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल संख्या- uk05c-8832 पल्सर को नैनीताल रोड हवाई जहाज पार्क भोटिया पड़ाव के पास से चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 132/23 धारा 379 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना *उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव* के सुपुर्द की गई।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*

*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को थाना चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का तत्काल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का समस्त माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम *उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल प्रकाश बडाल* द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे का भली-भांति से अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में पतारसी,सुराग रसी कर आज दिनांक 15 मार्च 2023 को पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान *अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी* को चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UK-05SC-8831 कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
*मोटरसाइकिल बरामद होने पर अभियोग में 411 भादवि की बढ़ोतरी की गई।*

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा

*पुलिस टीम:-*

1- श्री प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।
2- कांस्टेबल प्रकाश बडाल

  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…