Girl rebirth story – आप भी पढ़े 3 साल की इस बच्ची की पुनर्जन्म की कहानी, कैसे ये बच्ची बोलती है एकदम फर्राटेदार अमेरिकन अंग्रेजी|

कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो यकीन से परे होती है। जिसका जवाब विज्ञान भी दे नहीं पाता है। ऐसी ही एक घटना बीकानेर से आई है। बीकानेर में एक पुनर्जन्म की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। बेंगलुरु में 12 जुलाई 2018 को जन्मी महज तीन साल की कृषा लोहिया बीकानेर के सींथल गांव में पली बढ़ी है। कृषा कभी अमेरिका नहीं गई लेकिन जब वो ढाई साल की उम्र में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी तो घरवाले चौंक गए। पहले तो घरवाले कुछ समझ नहीं पाए लेकिन बाद में बच्ची ने पुनर्जन्म की कहानी सुनाई तो उन्हें पूरा मामला समझ आया। Girl rebirth story – आप भी पढ़े 3 साल की इस बच्ची की पुनर्जन्म की कहानी, कैसे ये बच्ची बोलती है एकदम फर्राटेदार अमेरिकन अंग्रेजी|कृषा की मां बताती हैं कि उनकी ढाई साल की बेटी एक दिन अचानक अमेरिकी लहजे में अंग्रेजी बोलने लगी। ऐसे में उन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि परिवार का दूर-दूर तक अमेरिका से कोई नाता नहीं था। इसके अलावा घरवाले टीवी शो भी हिंदी में देखते थे तो बच्ची का अंग्रेजी बोलना हैरान करने वाला था। परिवार कृषा को लेकर डॉक्टर के पास भी गया। धीरे-धीरे कृषा की बताई बातें स्पष्ट हुई। बच्ची ने बताया कि वह कैलिफोर्निया में रहने वाली स्रीसा है, जो वहां पर योग टीचर थी। वह अक्सर किसी चर्च और उसमें रहने वाली अपनी टीचर नन का भी जिक्र करती है। वह अपने दोस्तों और पालतू जानवरों का भी हरदम जिक्र करती रहती है।

और पढ़े  बांग्लादेश: शेख हसीना के सत्ता से हटने से पहले ही चुन लिए गए थे मुहम्मद यूनुस, किसने कराई थी गुप्त बातचीत?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…