Rishabh Pant : ऋषभ पंत हुए 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के शिकार, इस क्रिकेटर ने लगाया पंत को करोड़ों का चूना।।

Spread the love

भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उन्हें हरियाणा के एक क्रिकेटर ने करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। पंत को 1.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पंत को चूना लगाने वाले खिलाड़ी का नाम मृणांक सिंह है। पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने अपने मैनेजर पुनीत सोलंकी के साथ मिलकर मृणांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है
मृणांक पर एक अन्य मामला दर्ज है। उसने एक व्यापारी को कम कीमतों पर महंगी घड़ियां और मोबाइल फोन दिलाने के नाम पर ठगा था। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया था। धोखाधड़ी के मामले में पंत के मैनेजर ने कहा है कि पिछले साल फरवरी माह में बाउंस चेक के जरिए उसने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
ऋषभ पंत ने फ्रेंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज की घड़ी खरीदने के लिए 36,25,120 रुपये दिए थे। इसके अलावा उन्होंने एक और घड़ी खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। पंत ने फिर रिचर्ड मिल की एक घड़ी के लिए 62,60,000 रुपये का भुगतान भी किया था।

मृणांक ने पंत और उनके मैनेजर सोलंकी से कहा था कि कि वह लग्जरी घड़ियों को सस्ती कीमतों पर खरीदकर उन्हें दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि मृणांक ने उन्हें धोखा दिया है। मृणांक लंबे समय से धोखाधड़ी करते आया है। उसने कई लोगों को चूना लगाया है। हाल ही में जुहू पुलिस ने एक व्यवसायी के साथ छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मृणांक को गिरफ्तार किया था।

और पढ़े  राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *