महिला की तानाशाही : मुझे मेरी बीवी से बचाओ – जलते तवे से तो कभी बल्ले से मुझे रोज पीटती है मेरी पत्नी, बेचारे पति ने डर से घर छोड़ा |

भिवाड़ी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से पिटाई कर रही है। अब वो इस जिल्लत से निजात चाहते हैं।
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने भिवाड़ी न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्नी की ज्यादती के सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत पेश किए हैं। प्रताड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी रोज उनको मारती-पीटती है। ये सिलसिला पिछले एक साल से लगातार जारी है। पहले उन्होंने लोक लाज के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया।
अजीत सिंह ने बताया कि कई बार उनकी पत्नी ने इतनी बेरहमी से मारा कि वो जख्मी हो गए पर उन्होंने इधर-उधर इलाज कराकर मामला छुपा लिया। उनकी पत्नी अक्सर लोहे के औजार, बैट और लोहे की रेती से पिटाई करती है। अब वो पत्नी की हिंसा से तंग आ चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय का दरवाजा खटखटाया है।<strong>महिला की तानाशाही : मुझे मेरी बीवी से बचाओ – जलते तवे से तो कभी बल्ले से मुझे रोज पीटती है मेरी पत्नी, बेचारे पति ने डर से घर छोड़ा |  </strong>
उन्होंने बताया कि घर में लगा सीसीटीवी कई दिनों से खराब था। एक दिन सीसीटीवी जांचा तो पाया कि पूरी वारदात उसमें रिकॉर्ड हो गई है। ऐसे में पीड़ित पति ने मारपीट के सारे सबूत तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है। पति फुटेज में हाथ भी जोड़ता नजर आ रहा है। वहीं पर उनका बेटा डर के मारे चुपचाप खड़ा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पत्नी प्रिंसिपल पर क्रिकेट बैट से हमला कर रही है। फिर वो पानी की बोतल उठाकर फेंक रही है।
बता दें कि नौ साल पहले अजीत सिंह ने हरियाणा के सोनीपत की सुमन से प्रेम विवाह किया था। पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी तवे से भी उस पर कई बार प्रहार कर चुकी है। उसके हाथ में जो भी चीज आती है, वो बिना सोचे समझे दे मारती है।
<strong>महिला की तानाशाही : मुझे मेरी बीवी से बचाओ – जलते तवे से तो कभी बल्ले से मुझे रोज पीटती है मेरी पत्नी, बेचारे पति ने डर से घर छोड़ा |  </strong>

और पढ़े  रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें ...

घर भी छोड़ा

शिक्षक का कहना है कि वो एक महीने से घर नहीं गए हैं। वो छुप-छुपकर जीवन बिताने को मजबूर हैं। यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी को अमेरिका में रहने वाला भाई उकसाता है। जिससे वो एग्रेसिव हो जाती है। अब वो एक फ्लैट अपने नाम पर करवाने की जिद कर रही है। वो कहते हैं कि वो अपने बच्चे की जिंदगी तबाह होने नहीं देना चाहते, इसलिए वे इतना कुछ होने के बाद भी पत्नी और बच्चे का खर्चा उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…