खुलासा: 7 लाख रूसी सैनिकों की मौत का दावा, यूक्रेन के 2 लाख जवान भी मारे गए, सामने आई युद्ध की दर्दनाक कहानी

रूस-यूक्रेन युद्ध में सैनिक परिवारों ने बहुत कुछ खोया है। दोनों देशों के करीब नौ लाख सैनिक मारे गए हैं। इस भीषण युद्ध में रूस ने अपने सात लाख से अधिक सैनिक गंवा दिए हैं, करीब 1,000 सैनिकों ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को जारी एक नए विश्लेषण में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है।

हैक किए गए सरकारी आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति  पुतिन अपने युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किस हद तक मानवीय क्षति स्वीकार करने को तैयार हैं। रूस से निर्वासित होकर काम करने वाले दो मीडिया संस्थानों ‘मेदुजा’ और ‘मीडियाजोना’ ने यह नया आकलन जारी किया है। इसके लिए उन्होंने रूसी राज्य सांख्यिकी सेवा ‘रोसस्टैट’ के उन गोपनीय आंकड़ों का इस्तेमाल किया, जिन्हें हाल के हफ्तों में यूक्रेन समर्थक दो हैकर समूहों—’साइबर पार्टिसंस ऑफ बेलारूस’ और ‘साइलेंट क्रो’ ने हैक कर मीडिया को सौंपा था। यह नया आंकड़ा युद्ध में रूसी नुकसान के पिछले सभी अनुमानों से कहीं अधिक है। क्रेमलिन ने अपने नागरिकों से यह जानकारी छिपाकर रखी है, जिससे आम रूसियों को मोर्चे पर हो रही तबाही का बेहद कम अंदाजा है।
दमन और प्रचार के सहारे पुतिन ने दबाया असंतोष
राष्ट्रपति पुतिन पिछले करीब पांच वर्षों से यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण पैमाने पर युद्ध छेड़े हुए हैं और फिलहाल इसे रोकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। दमन, सेंसरशिप और सरकारी प्रचार के दम पर रूसी नेतृत्व ने देश के भीतर युद्ध से जुड़ी आलोचनात्मक जानकारियों पर सख्त पहरा बैठा रखा है और सामाजिक असंतोष को दबाए रखा है।
जंग के दबाव और प्रताड़ना से टूट रहे हैं रूसी सैनिक
यूक्रेन के साथ जारी लंबे युद्ध के बीच रूसी सेना में बढ़ते मानसिक दबाव और गिरते मनोबल का चौंकाने वाला सच सामने आया है। रूस की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के लीक हुए गोपनीय आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक एक हजार सतासी (1,087) रूसी सैनिक आत्महत्या कर चुके हैं। यह संख्या लगभग एक पूरी रूसी सैन्य रेजिमेंट के बराबर है।

बेलारूसी और यूक्रेनी हैकर समूहों द्वारा हासिल किए गए एक करोड़ दस लाख से अधिक मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच में यह खुलासा हुआ है। इन आत्महत्याओं में से कम से कम छह सौ चौदह मामले यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों या उससे सटे रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों में दर्ज किए गए।

यूक्रेन को भी हुआ है भारी नुकसान, हजारों हुए लापता
हमलावर होने और युद्ध की आक्रामक रणनीति के कारण रूस को यूक्रेन की तुलना में कहीं अधिक सैनिक गंवाने पड़े हैं। वॉशिंगटन स्थित ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ के अनुमान के अनुसार, जून तक इस युद्ध में एक लाख पचास हजार यूक्रेनी लड़ाके मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेनी मौतों का हिसाब रखने वाली दो वेबसाइटों ‘लॉस्टआर्मर’ और ‘यूए लॉसेस’ ने मारे गए सैनिकों की संख्या दो लाख से अधिक बताई है। यही नही करीब सवा लाख सैनिकों को अब भी पता नहीं चल सका है।
और पढ़े  बागेश्वर: मंच पर नोकझोंक का वीडियो वायरल, हरदा और आर्य ने विवाद से किया इन्कार, बोले- सब ठीक है
  • Related Posts

    राजस्थान जेजेएम घोटाला: पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 7 महीने से थे जेल में

    राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) टेंडर घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार…

    सबरीमाला मंदिर में भक्तों की सेहत से खिलवाड़: होटलों में मिला बासी खाना, निरीक्षण टीम ने कितना जुर्माना लगाया?

    सबरीमाला मंदिर और उसके आसपास की दुकानों में नियमों के उल्लंघन के 29 मामलों में एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी…