AP Violence : प्रदर्शनकारियों ने जिले का नाम बदलने पर दिखाया अपना हिंसक रूप, विधायक और मंत्रियो के फूंके घर कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Spread the love

आंध्र प्रदेश में कोनसीमा जिले का नाम बदलकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा करने के खिलाफ हुआ प्रदर्शन हिंसक हो उठा। हालात ऐसे बिगड़े कि अमलापुरम में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विश्वरूप के घर में आग लगा दी। इसके अलावा विधायक पी किशोर का घर पर प्रदर्शनकारियों ने फूंक डाला। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर पथराव किया और एक पुलिस वाहन और एक निजी बस में आग लगा दी।
जिले का नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शनकारियो ने मंगलवार को चलो कोनसीमा मार्च निकाला था। इस मार्च में कोनसीमा साधना समिति के सदस्य शामिल थे जिनकी पुलिस के झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस और प्रदर्शनकारी दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं।

कोनसीमा जिले का नाम बदलकर अंबेडकर जिला किए जाने के खिलाफ इस विरोध रैली को पुलिस ने अचानक रोक दिया जिससे हिंसा भड़क उठी। अमलापुरम में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विश्वरूप के घर में आग लगा दी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए। कोनसीमा जिले का नाम अंबेडकर जिले के रूप में नामित करने से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। एक समूह ने कहा कि नाम नहीं बदला जाना चाहिए और कोनसीमा को जिला ही रहना चाहिए।

कोनसीमा जिला साधना समिति के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने अमलापुरम में घंटाघर केंद्र, मुम्मिडीवरम गेट और अन्य स्थानों पर आंदोलन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस को भी भारी मात्रा में तैनात किया गया था। इसके मद्देनजर मैदान में उतरी पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में कुछ युवक भाग निकले और कलेक्ट्रेट की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसके लिए प्रदर्शनकारियों ने अमलापुरम क्षेत्र के अस्पताल में पुलिस पर हमला कर दिया।

और पढ़े  राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *