Purnia Accident : बिहार में बड़ा सड़क हादसा 9 लोगों की मौके पर हुई मौत, जम्मू-कश्मीर जा रहे थे सभी लोग।।

<strong>Purnia Accident : बिहार में बड़ा सड़क हादसा 9 लोगों की मौके पर हुई मौत,  जम्मू-कश्मीर जा रहे थे सभी लोग।।</strong>

बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां 16 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों में दो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।  
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर आरजे-37, जीबी 4377 है।
राष्ट्रीय उच्च पथ 57 पर जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाडी के समीप लोहे की पाइप लदे ट्रक के पलटने से आठ मजदूरों की मौत हो गई है।
मृतकों के नाम –

ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं।
सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे है।

और पढ़े  9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…