गाजियाबाद: 7 साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका शव

Spread the love

नंदग्राम क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात चार आरोपी मासूम को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने गुनाह स्वीकार लिया है।

कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी।
इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टी-शर्ट थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

और पढ़े  मथुरा में 6 दिसंबर को होगी कारसेवा: साधु-संतों का एलान- कृष्णा लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे

वारदात के बाद झुग्गियों में जाकर सो गए आरोपी
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल पर चार आरोपियों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। इनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love