नैनीताल : मल्लीताल के पास ओल्ड लंदन हाउस में लगी आग, रात ढाई बजे मची अफरातफरी, सवा घंटे बाद पाया काबू

ल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लगने से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है। 

 

बता दें कि नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस पर में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और ईधर उसी भवन के दूसरे किनारे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में भयानक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने से नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…