अयोध्या राम मंदिर के रामकुंज में होंगे संपूर्ण रामायण के दर्शन, मूर्ति रूप में दिखेगी राम लीला

Spread the love

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने को आने वाले भक्तों को राम कुंज में संपूर्ण रामायण का सजीव रूप मूर्ति में देखने को मिलेगा। 120 मूर्तियों में संपूर्ण रामायण को समेटा गया है।
अयोध्या राम मंदिर के रामकुंज में होंगे संपूर्ण रामायण के दर्शन, मूर्ति रूप में दिखेगी राम लीला
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रामलला के मंदिर में श्रद्धालुओं को मूर्ति के रूप में पूरी राम कथा का जीवंत रूप देखने को मिलेगा। गर्भगृह में बनने वाले राम मंदिर के राम कुंज में लगने वाली मूर्तियां लगभग बनकर पूरी हो चुकी है। इन मूर्तियों को करीब आठ साल पहले से अयोध्या के श्री राम कारसेवक पुरम में बनाया जा रहा है। इन मूर्तियों को सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है। मूर्तियों के जरिए ही पूरी राम कथा का सजीव चित्रण श्रद्धालुओं की आंखों के सामने होगा।
इन मूर्तियों में राम कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन होगा जिसकी शुरूआत पुत्रेष्ठी यज्ञ से होगी जिसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न का जन्म हुआ था। इसके अलावा मूर्ति रूप में भगवान राम की शिक्षा, वन गमन, सूर्पनखा संवाद औ राम-रावण युद्ध के मूर्त रुप में दर्शन होंगे। यही नहीं भगवान राम के अयोध्या वापस आने और फिर उनके राज्याअभिषेक और अंत में सरयू नदी में उनके जलमग्न होने तक के दृश्यों को मूर्तियों की शक्ल में उकेरा जा रहा है।
इन मूर्तियों पर रामचरित मानस की चौपाइयां भी अंकित की जाएगी। इन मूर्तियों को शीशे से ढका जाएगा ताकि लंबे समय तक इन मूर्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और इन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने साल 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद उम्मीद है कि हर रोज कम से कम एक लाख लोग राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या आएंगे

और पढ़े  School-College Closed: आज से इस जिले में 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *