Yogi 2.0 Govt 100 Days : योगी सरकार के 100 दिन हुए पूरे, इन कामों को किया पूरा।

मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास को दिए गए 100 दिन के लक्ष्य के अधिकतर काम तय समय सीमा से पहले ही पूरे हो चुके हैं। विभाग को दिए गए 24 काम में से 22 काम पूरे हो चुके हैं जबकि 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुना करने और सिटी बस सेवा के लिए मोबाइल एप तैयार करने का काम अभी अधूरा है। हालांकि विभाग का कहना है कि बचे दो कार्यों के 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरे हो चुके हैं।

प्रमुख काम
अमृत योजना के तहत पेयजल की 19 परियोजनाएं
नगर निकायों में 280 पिंक टायलेट का निर्माण
सभी 12022 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू
स्मार्ट सिटी वाले शहरों में 50 परियोजनाओं का काम प्रारंभ
स्मार्ट सिटी में निर्माणाधीन 75 परियोजनाओं का काम पूर्ण
प्रदेश स्तरीय स्मार्ट सिटी सेंट्रल डिजिटल मॉनिटरिंग सेंटर की स्थापना
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चयनित 17 स्मार्ट सिटी वाले जिलों के 102
निकायों को गोद लेने का काम
पीएम स्वनिधि योजना में 84148 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरण

ये काम रह गए अधूरे

14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुना करना 

सिटी बस सेवा के लिए एप विकसित करने का काम

 

शिक्षा में कई लक्ष्य पूरे, कुछ अंतिम चरण में

रोजगार, अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट मेले के आयोजन लक्ष्य से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक से लेकर उच्च, व्यावसायिक व प्राविधिक शिक्षा के लिए तय किए गए अधिकांश लक्ष्य पूरे हो गए हैं तो कहीं कुछ पूरे होने के करीब हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई से शैक्षिक संस्थाएं खुलने के कारण शेष बचे कार्य रफ्तार पकड़ने लगे हैं। वहीं, रोजगार, अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट मेलों के आयोजन लक्ष्य से अधिक हुए हैं।

और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं

लक्ष्य दो करोड़, नामांकन 1.88 करोड़

वर्तमान सत्र 2022-23 में परिषदीय स्कूलों में दो करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1.88 करोड़ बच्चों का नामांकन हो गया है। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने के साथ ही नामांकन का काम जारी है। दूसरा लक्ष्य नामांकित सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराना था। इसके तहत 1.66 करोड़ बच्चों का आधार पंजीकरण हो गया है।

डिजिटल शिक्षा की दिशा में लगभग सभी कार्य पूरे

माध्यमिक विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों की वेबसाइट, ई-मेल आईडी बनाए जाने व राजकीय विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ई-मेल आईडी व वेबसाइट भी लगभग तैयार हैं। इन सभी की क्रियाशीलता परखी जा रही है। 41 हाईस्कूल, 18 इंटर कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…