UP को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात: बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी

देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 16 कोच और 823 सीट वाली यह ट्रेन उद्घाटन के दिन शाम 4:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना होगी। आधी रात बाद 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

पहले दिन इस ट्रेन से रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ कुछ स्कूली छात्र प्रयागराज और कानपुर तक का सफर करेंगे। शनिवार को ही बनारस से प्रयागराज रामबाग, वाराणसी से राजातालाब और प्रयागराज रामबाग से औड़िहार तक चलने वाली मेमू ट्रेन को भर रवाना किया जाएगा।
बनारस से नई दिल्ली तक चलने वाली स्लीपर वंदे भारत के उद्घाटन के लिए नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर सहित कई जगहों से रेलवे के अधिकारी भी शुक्रवार को बनारस पहुंच गए। इधर, बनारस रेलवे स्टेशन पर मंच बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन के समय जनप्रतिनिधियों के साथ ही कुछ विशिष्ट जनों सहित 200 से अधिक लोग शामिल होंगे।
CM Yogi and Railway Minister Ashwini Vaishnav will inaugurate sleeper Vande Bharat train from Banaras station
उद्घाटन के बाद यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को घर आने में सहूलियत होगी।

इन ट्रेनों का आज होगा उद्घाटन

  • वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • बनारस-रामबाग फास्ट मेमू ट्रेन
  • वाराणसी से राजातालाब मेमू ट्रेन

एक नजर में स्लीपर वंदे भारत

  • ट्रेन नंबर-27421/27422(सप्ताह में बनारस से शुक्रवार को छोड़कर)
  • कोच-16(थर्ड एसी-11, सेकेंड एसी-4, फर्स्ट एसी-1)
  • सीट-823 सीट
  • ट्रेन का ठहराव-वाराणसी से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद, नई दिल्ली
  • उद्घाटन का समय-बनारस स्टेशन से शाम 4.30 बजे चलकर
और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

कैंट से राजातालाब तक मेमू ट्रेन से सफर करेंगे 200 से अधिक स्कूली छात्र
वाराणसी जंक्शन यानी कैंट रेलवे स्टेशन से राजातालाब तक हर दिन मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। शनिवार को रेलमंत्री और मुख्यमंत्री इस मेमू ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन से 200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को सफर करने का मौका मिलेगा। कैंट स्टेशन से यह ट्रेन प्लेटफॉर्म 4 से रवाना होगी।

 

 

गुजरात से चली साबरमती एक्सप्रेस आज आएगी वाराणसी
वाराणसी से साबरमती तक चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन प्रदेश (गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) को जोड़ने वाली यह ट्रेन शनिवार को वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित वाराणसी से चलने से गुजरात तक जाने वाले व्यापारियों, छात्रों, आम लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से शाम 5.30 बजे से चलकर साबरमती अगले दिन रात 8.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में साबरमती से सुबह 5.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी।

  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…