Dussehra – उत्तराखंड: राज्य में विजयादशमी की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जला रावण

शारदीय नवरात्रि के समापन के मौके पर उत्तराखंड में बुधवार को विजयादशमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून में शाम छह बजकर पांच मिनट पर परेड ग्राउंड में रावण दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान सभी जगह दशहरे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित शहर के सबसे बड़े कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और प्रेम नगर में भी विभिन्न समितियों की ओर से दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
<strong>Dussehra – उत्तराखंड: राज्य में विजयादशमी की धूम, श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जला रावण</strong>
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाईटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में पहली बार विशेष लाइटिंग इफैक्ट के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ का दहन किया गया।

सोसाईटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला एवं रावण दहन हर बार की इतर इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली, मुंबई से आए टी-सिरीज के कलाकारों एवं सोसाईटी के बच्चों की ओर से मनभावक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे, लेकिन उत्तरकाशी में हिमस्खलन और पौड़ी में बस हादसे के कारण उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने बताया कि पहली बार रावण का आकार 65 फीट, कुंभकर्ण 60 फीट, मेघनाथ 55 फीट का था जो कि पिछले वर्षों से विशाल है।

और पढ़े  उत्तराखंड: ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग, जिलाधिकारी ने की बैठक
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…