नई टिहरी: देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने एहतियातन बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में रुका रहा। इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

और पढ़े  हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…