देहरादून- पानी मांगने के बहाने घर में घुसा युवक, बच्ची से की छेड़खानी..

कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला में गुरुवार को पानी मांगने के बहाने युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया। युवक ने घर में मौजूद 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की। मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिवार के साथ आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार जिले के रुड़की के भगवानपुर निवासी आरोपी मनसब अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

 

पुलिस के अनुसार घटना शाम की है। आरोपी एक मकान के पास आया। उसने मकान का दरवाजा खटखटाया। उस समय मकान में बच्ची मौजूद थी। बच्ची के पिता बीमार है और उसकी मां उनकी देखभाल कर रही थी। बच्ची ने आरोपी को बताया कि घर में उसके माता-पिता नहीं हैं। आरोपी ने बच्ची से पानी मांगा। बच्ची पानी लेने गई तो आरोपी उसके पीछे से चला गया।

 

मां का आरोप है कि आरोपी उनकी बच्ची के निजी अंगों से छेड़खानी कर रहा था, जबकि बच्ची उसकी हरकत का विरोध कर रही थी। उन्होंने आरोपी को धक्का दिया, किसी तरह अपनी बच्ची को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक को पुलिस को सौंपा।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी पूर्व में बरोटीवाला वाला क्षेत्र में श्रमिक का कार्य कर रहा था।

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़क हादसों पर SC सख्त, आठ महीने में 884 मौतें, बिना लाइसेंस कार्यालय में प्रवेश नहीं
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…