देहरादून- Plane Crash: नम आंखों से दी बलिदानी प्रशांत को अंतिम विदाई, रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख हुई नम

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ सेलाकुई में अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय निवासियों ने देशभक्ति के नारों व नम आंखों से उन्हें विदाई दी। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर आंख नम हो गई।

असम के जोरहाट एयर बेस पर एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में बलिदान हुए भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर सायं 5.00 बजे उनके निवास स्थान राजा सड़क स्थित श्रीरामपुरम लाया गया।

पार्थिव शरीर घर पर पहुंचते ही मातम पसर गया। शहीद की माता, पत्नी व बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कोई भी आंसू रोक नहीं रोक पाया।

 

बताते चलें कि प्रशांत सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी महज दो वर्ष पहले ही हुई थी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी व पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल समेत पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ सायं छह बजे किया गया।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और FIR दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…