कैंची धाम में युवती से छेड़छाड़ पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

कैंची धाम में शनिवार देर रात दो पुलिसकर्मियों की ओर से होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़खानी और मारपीट करने पर भवाली पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि शनिवार रात स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दो पुलिसकर्मियों पर होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ कैंची धाम चौकी में धरना-प्रदर्शन किया था। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। लोगों के विरोध पर भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा दोनों पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मेडिकल में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। युवती के पिता ने पुलिस को ऊधमसिंह नगर के थाना कैलाखेड़ा में तैनात एसएसआई जगदीश प्रसाद और गदरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के खिलाफ उनकी बेटी के साथ खींचातानी, अभद्र हरकत और साले के साथ मारपीट करने संबंधी तहरीर सौंपी थी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…