अयोध्या/गोंडा- कोल्हमपुर सिद्धपीठ धाम में पुनवासी पर्व पर उमड़ी भक्तों की भीड़, लाखों ने लिया प्रसाद

Spread the love

 अयोध्या से सटे जनपद गोंडा के कोल्हमपुर गाँव स्थित सिद्ध पीठ मां जगदंबे एवं बजरंगबली मंदिर में पुनवासी पर्व के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।
सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु जुटने लगे। “जय माता दी, जय श्रीराम, जय बजरंगबली” के गगनभेदी जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय वातावरण में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध सभी मां जगदंबा एवं बजरंगबली के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इतनी भारी भीड़ के बावजूद आयोजन समिति ने व्यवस्थाओं को बेहद सुचारू रूप से संभाला। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
भंडारे का आयोजन सिद्धपीठ धाम के पुजारी पंडित दीनदयाल (माता जी ) एवं महंत राजन दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। महंत राजन दास महाराज ने कहा कि पुनवासी पर्व पर हर वर्ष भक्तों का ऐसा जनसैलाब आस्था और भक्ति का प्रमाण है।
भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी अपार उत्साह देखने को मिला। गांव की गलियां श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहीं। बाहर से आए भक्तों ने कोल्हमपुर धाम की भक्ति, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर आए श्रद्धालुओं का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love