अयोध्या- भाजपा नेता रणधीर सिंह ‘डब्लू’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

 

 

 

भाजपा नेता रणधीर सिंह ‘डब्लू’ के निधन पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइन कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रणधीर सिंह ‘डब्लू’ का निधन संगठन और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डब्लू जी केवल एक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि भाजपा परिवार की ऐसी सशक्त कड़ी थे, जिन्होंने हर परिस्थिति में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रणधीर सिंह ‘डब्लू’ का जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों का पर्याय था। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे।

शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमला शंकर पांडे अवधेश पांडे बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, ने दिवंगत नेता के साथ बिताए गए संस्मरण साझा करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में डिप्टी मेयर संतोष सिंह, रवि सोनकर, हरभजन गौड़, मनोज वर्मा, दिनेश जायसवाल, बाबूराम यादव, गणेश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव मनमोहन जायसवाल, शिक्षक नेता वीरेंद्र बहादुर सिंह ,अनिल मिश्रा, सुरेंद्र यादव, शिवम शुक्ला, विपिन सिंह बबलू, विनीत सिंह बिन्नू, गोकरन द्विवेदी, अभय सिंह, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, प्रबंधक अनुपम सिंह, वैश्य विनोद जायसवाल, शिवम सिंह, रवि शर्मा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजिल अर्पित की है।

और पढ़े  काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love