अखिलेश यादव: पूर्व CM अखिलेश का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद,कारण स्पष्ट नहीं..

 

 

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार देर रात कथित तौर पर बंद कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह तकनीकी समस्या है या किसी अन्य कारण से पेज सस्पेंड किया गया है।

सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…