Covid-19 Alert: कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत में बढ़ाई चिंता,प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Spread the love

Covid-19 Alert: कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत में
बढ़ाई चिंता,प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज यानी बुधवार को अहम बैठक करेंगे। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के मुताबहिक, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोनो के मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गई। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गई।

केरल में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिलों में वायरस के मामले अधिक हैं। राज्य में फिलहाल 1,026 सक्रिय मामले हैं, इनमें 111 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिलों को निगरानी मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    कोरोना: भारत बढ़ रहे कोरोना के मामले,अब तक मिले 1009 केस, यहाँ मिले सबसे अधिक मरीज

    Spread the love

    Spread the loveदेश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *