हल्दुचौड़ / बेरीपड़ाव: चैत्र नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह,दूर-दूर से यहां आ रहे हैं लोग ।

हल्दुचौड़ / बेरीपड़ाव: चैत्र नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह,दूर-दूर से यहां आ रहे हैं लोग ।

हल्द्वानी से 8 किलोमीटर की दूरी पर बेरीपड़ाव स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी के नौ स्वरूप विराजमान हैं। यहां नवरात्रि के मौके पर दूर-दूर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचकर माता लक्ष्मी के सभी रूपों के दर्शन कर मनोकामना मांगते हैं। चैत्र नवरात्र के शुरुआत के दिन से ही यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। माता दर्शन कर सभी श्रद्धालु सुख समृद्धि और संपन्नता की कामना कर रहे हैं। महालक्ष्मी मंदिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पहले दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…