हल्द्वानी: कुमाऊं सीमाओं में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

हल्द्वानी: कुमाऊं सीमाओं में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 दिन पहले ही प्लान तैयार कर लिया था. इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही. इस बीच अमृतपाल और उसके समर्थकों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. कहीं अमृतपाल और उसके समर्थक उत्तराखंड के रास्ते नेपाल सीमा में न घुस जाएं, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस द्वारा गुरुद्वारों, होटलों और भारत-नेपाल सीमा पर इलाकों में अभियान चलाया गया.<strong>हल्द्वानी: कुमाऊं सीमाओं में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी</strong>
आईजी निलेश आनन्द भरणे ने बताया कि पंजाब के पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अमृतपाल सिंह और सहयोगी देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर पुलिस ने उत्तराखंड में तलाशी अभियान शुरू किया. उत्तराखंड पुलिस को स्कैच दिया गया है और उसे भीड़ भाड वाले स्थानों में चिस्पाया गया है।भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि वह यहां से नेपाल भाग न जाए. पुलिस ने स्थानीय निवासियों को सूचित करने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी लगाए हैं.

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…