चारधाम यात्रा: यमुनोत्री हाईवे 3 दिन बाद भी बंद, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे..

Spread the love

 

चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी जगह-जगह बंद है। खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।

इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइडिंग/हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

गंगोत्री धाम पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। गंगोत्री यात्रा रूट खुला हुआ है। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी अभी तक फंसे हुए यात्रियों तक नहीं पहुंचा। फिर चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों ने श्रद्धालुओं की ठहरने, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था शुरू की है।

 

चारधाम यात्रा पर रोक हटी
प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सोमवार सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम व हेमकुंड साहिब में 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 2684 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा पर चौबीस घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  हरिद्वार- घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love