देहरादून- विवादों में रही उर्मिला सनावर फिर एक बार कानूनी शिकंजे में आईं, दून में FIR दर्ज

Spread the love

 

 

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टा आईडी के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालीं।

अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं
शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर ने न केवल आरती गौड़ की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि लोगों को उनके खिलाफ उकसाने का भी प्रयास किया। आरती ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सनावर ने फेसबुक पर उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं।

आरती ने पुलिस को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

उर्मिला से जुड़े विवाद

ऑडियो बम विवाद : उर्मिला सनावर ने दावा किया था कि उनके पास अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो क्लिप्स हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रिकॉर्डिंग्स वायरल की थीं, जिन्हें ऑडियो बम कहा था। इन क्लिप्स के आधार पर उन्होंने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

और पढ़े  उज्जैनी एक्सप्रेस हादसा- रात के अंधेरे में पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बों ने खड़े किए कई सवाल

 

पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ संबंध : उर्मिला का सबसे बड़ा विवाद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ रहा है। उर्मिला ने दावा किया था कि वह सुरेश राठौर की पत्नी हैं और उन्होंने काठमांडू में शादी की थी। बाद में, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फिरौती का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

जान का खतरा और लापता होना : जनवरी 2026 की शुरुआत में उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। इसके बाद वह करीब नौ दिनों तक लापता रहीं और पुलिस की पकड़ से बाहर रहीं। उत्तराखंड पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।


Spread the love
  • Related Posts

    Weather: नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये! जानें मौसम का हाल..

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल में कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच…


    Spread the love

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love