चंपावत :जिलाधिकारी ने दिए निर्देश स्कूलों से 100 मीटर की दूरी पर तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध.

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिला अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में तम्बाकू की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इस हेतु पुलिस, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग संयुक्त अभियान चलाकर जिले के शतप्रतिशत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में तम्बाकू पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोकथाम लगाएं उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम हेतु लगातार छापेमारी व चालान की कार्यवाही की जाए जिलाधिकारी ने कहा कि तम्बाबू बिक्री एवं इसके उपयोग की रोकथाम हेतु पूरे जिले में बृहद रूप से जागरूकता अभियान संबंधित विभाग मिलकर चलाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी तम्बाकू नियंत्रण हेतु सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए तथा इस सम्बन्ध में वह एक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएंगे कि कार्यालय में पूर्ण रूप से तम्बाकू उपयोग पर प्रतिबन्ध है।
बाइट =नरेंद्र सिंह भंडारी – जिलाधिकारी चम्पावत

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पर 10 हजार जुर्माना, कुंभ कलश स्थल के अवैध निर्माण की सूचना में 16 माह देरी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…