हल्द्वानी – फ़ोन पर धमकी : रामपुर रोड स्थित डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी,रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी |

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. वैभव कुच्छल को फोन कर बदमाश ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं देने पर उसने डॉक्टर को जान से मारने और बेटे के अपहरण की धमकी दी है। भयभीत डॉक्टर ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच से पता चला कि फोन हापुड़ से आया था। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए हापुड़ भेजी गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…