चम्पावत :जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

55 विधानसभा चम्पावत उपनिर्वाचन- 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला कार्यालय परिसर से चंपावत विधानसभा के मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, मतदान में अपनी भागीदारी शत प्रतिशत करने एवं लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता रथ द्वारा विधानसभा चंपावत अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया जाएगा एवं उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने चम्पावत विधानसभा के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव में बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
बाइट =नरेंद्र सिंह भंडारी- जिलाधिकारी चम्पावत

और पढ़े  मसूरी: 12 साल बाद शरदोत्सव का आगाज, 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक, पांडवाज ने शाम को बनाया यादगार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…