चमोली उत्तराखंड :अपनी सगाई के रस्म पर फलदार पौधा रोपकर दिया प्रकृति,पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संदेश।

थराली विकासखण्ड के कोटग्वाड गांव मे आज लक्ष्मी और रूद्रप्रयाग निवासी सुरजीत कुंवर की सगाई के अवसर पर दोनों जोड़ियों ने पारिवारिक परिजनों के साथ फलदार पौधा लगाकर अपनी सगाई को यादगार बनाने के साथ ही समाज में प्रकृति को हराभरा रखकर स्वच्छ और जलवायु को प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर लक्ष्मी और सुरजीत ने मीडिया से कहा कि हम प्रकृति से जन्म के साथ ही तमाम उपहार पाते हैं जो कि हमारे मानव जीवन,जीवजंतु और जैव विविधताओं के लिए प्रकृति के अनमोल उपहारों जैसा ही है। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति के अति व अनियोजित दोहन के कारण हमारा पर्यावरण दूषित होते जा रहा है जिससे कि मानव जीवन ही नहीं बल्कि सभी जीवजंतुओं को भी प्रदूषण युक्त वातावरण से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर आम समाज से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति को हराभरा रखने का संकल्प लें जिससे की हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त पर्यावरण मिल सके।

और पढ़े  मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…