चमोली: सड़क के अभाव में तीन किमी. पैदल चली प्रसव पीड़िता, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दिया बेटी को जन्म

गांव में सड़क न होने पर प्रसव पीड़िता तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंची लेकिन पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही बेटी को जन्म दिया। महिला के साथ आई ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और उसके पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जच्चा और बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घटना बीते रविवार की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

विकासखंड के गैन-कांगुला-सैंजकट्टा सड़क पर तीन किमी की स्वीकृति न मिल पाने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक की गायत्री देवी (24) को शनिवार शाम से दर्द हो रहा था लेकिन गांव में सड़क सुविधा नहीं थी। ऐसे में रविवार सुबह ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे अस्पताल ले गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन करेगी BJP, बूथ विजय अभियान से वोटरों को साधने की कोशिश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि की दोगुनी, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 हुई

    उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जिले को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया गया है। सीएम…

    उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. त्रिपाठी को कार्य विस्तार, 6 माह और संभालेंगे जिम्मेदारी

    उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को शासन ने छह माह का कार्य विस्तार दिया है। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया…